कोमाखान : काट पत्ती नामक जुआ खेलते 04 जुआरी गिरफ्तार. - CG Sandesh

कोमाखान : काट पत्ती नामक जुआ खेलते 04 जुआरी गिरफ्तार.

कोमाखान पुलिस को 16 फरवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गोयनाबाहरा गौरा चौक में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये हुये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर जुआ रेड़ कार्यवाही किया गया । मौके पर आरोपियान (1) नरेश ठाकुर उम्र 40 वर्ष ग्राम गोयनाबाहरा थाना कोमाखान के पास से 450 / रूपये फड़ से 1650/ रूपये (2) श्यामलाल साहू उम्र 48 वर्ष ग्राम कुलिया थाना कोमाखान के पास से 750 / रूपये एवं फड़ से 6580 / रूपये (3) रामविलास साहू उम्र 57 वर्ष ग्राम गोयनाबाहरा थाना कोमाखान के पास से 300 रूपये एवं फड़ से 1340 रूपये (4) योगेन्द्र यादव उम्र 35 वर्ष ग्राम गोयनाबाहरा थाना कोमाखान के पास से 650 रूपये एवं फड़ से 2130 रूपये कुल जुमला रकम 13850 रूपये एवं 52 पत्ती ताश, एक प्लास्टिक बोरी को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें