बसना : सायकल सवार को बाइक ने मारी ठोकर, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बसना : सायकल सवार को बाइक ने मारी ठोकर, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत गढफुलझर से पीपलीपाली के बीच सायकल सवार को बाइक ने मारी ठोकर, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है  

ललिता रात्रे ने पुलिस को बतायी कि 16 फरवरी 2022 को उसके पति तिलेश्वर रात्रे ग्राम कलकसा में धान बोये है जिसमें काम करने गये थे जो काम करके वापस घर ग्राम देवरी आ रहे थे कि शाम 07 बजे पीपली पाली तालाब के पास पहुंचे थे कि पिछे से आ रही मोटर सायकल के चालक जोगेन्दर निवासी चिमरकेल ने अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके पति के सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके पति सायकल सहित रोड में गिर गये ।

एक्सीडेंट से उसके पति के बांए भुजा, कमर में एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोंटे आई है सूचना मिलने पर वह तत्काल घटना स्थल पर पहुंची जहां पर उसके पति घायल अवस्था में पडे थे पूछताछ पर बताये कि चिमरकेल निवासी जोगेन्दर के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया तथा कुछ देर रूकने के बाद वहां से चला जाना बताया । उसके पति को चोंट लगने से ईलाज हेतु वाहन 108 एम्बुलेंस से बसना सरकारी अस्पताल लाये गये हैं । घटना को ननकी बारीक, उगेन्द्र खुंटे एवं अन्य लोग भी देखे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें