महासमुंद : रास्ता रोककर लोहे के पाईप से की पिटाई, मामला दर्ज... - CG Sandesh

महासमुंद : रास्ता रोककर लोहे के पाईप से की पिटाई, मामला दर्ज.

महासमुंद अंतर्गत ग्राम नांदगांव दुसरे लोगो का साथ देते हो कहकर लोहे के पाईप से पिटाई कर दी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

दिलीप कुमार बंजारे ने पुलिस को बताया कि सतनामी पारा नांदगांव में रहता है. 16 फरवरी 22 के करीब 08 बजे वह घर से हेमाली काम करने हीरा पावर प्लांट बेलसोंडा जा रहा था तब सतनामी पारा जैतखाम मंदिर के पास पहुंचा तो योगेश नवरंगे उसे रास्ते में रोककर तुम दुसरे लोगो का साथ देते हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए अपने घर से लोहे के पाईप लाकर मारपीट करने लगा जिसे द्वारिका नवरंगे तथा उसकी पत्नी तुलसी बंजारे बीच बचाव किया, मारपीट करने से उसके बांया जांघ, सिना, बाएं हाथ मे चोंट लगी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें