सांकरा : ठेले में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
सांकरा पुलिस को 16 फरवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पडकीपाली आम रोड किनारे अपने ठेले में भागीरथी पटेल लोगों को शराब पीने के लिये पानी पाउच, गिलास उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम सूचना पर ग्राम पडकीपाली आम रोड किनारे में गये जहां पीने वाले लोग भाग गये जिससे आरोपी भागीरथी पटेल से 04 नग खाली शीशी 180 एम.एल. वाली जिसमें शराब की गंध आ रही है, 04 नग खाली डिस्पोजल गिलास, 04 नग खाली पानी पाउच को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें