तेन्दूकोना  : पुरानी रंजिश को लेकर हाथ मुक्का एवं डंडे से मा... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : पुरानी रंजिश को लेकर हाथ मुक्का एवं डंडे से मारपीट, मामला दर्ज.

तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम भरूवामुड़ा में पुरानी रंजिशवश हाथ मुक्का एवं डंडे से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

जीवन लाल साहू ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी 2022 दिन मंगलवार के रात्रि करीब 08:00 बजे राम चौक भरूवामुड़ा में दुजराम पटेल एवं बरातु पटेल के साथ चंदाराम साहू के घर के बाहर चबुतरा आम गली में बैठकर आपसी बातचीत कर रहे थे।

उसी समय गांव का बेदराम साहू हाथ में डण्डा लेकर उन लोगों के पास आया और उसे पुरानी रंजिश वस मां बहन की अश्लील गाली देते हुए हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिया गाली गुप्तार को सुनकर उसकी पत्नि बुन्दा बाई साहू घर से आई बीच बचाव करने लगी तो उसे भी बेदराम हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए उसके दाहिने हाथ की कलाई को मरोड़ दिया जिसे देख सुनकर साथ में बैठे दुजराम पटेल एवं बरातु पटेल बीच बचाव किये बेदराम साहू के द्वारा हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट करने से उसे बाये हाथ में एवं सिर में तथा उसकी पत्नि बुन्दा बाई का दाहिने हाथ की कलाई में चोट आया है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें