महासमुंद : धारदार वस्तू से पेट पर हमला, व्यक्ति घायल मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम कनेकेरा लडकीयों को बीच बचाव कर बाहर निकालते समय धारदार वस्तू से पेट पर वार कर चोट पहुचाने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
पिंटू ध्रुवंशी ने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी 22 को ग्राम कनेकेरा महादेव घाट में माघ पूर्णिमा के अवसर पर मेला का आयोजन में उसके फूफा खेमराज ध्रुवंशी ग्राम खट्टी का मेला स्थल महादेव घाट में होटल का दुकान लगाया था जिसमें वह काम करने गया था.
जहां रात्री करीब 09/00 बजे होटल में काम करते समय उसके फूफा सत्यनारायण ध्रुवंशी मुनगासेर वाले अपनी बेटी माही ध्रुवंशी तथा भैय्या सूरज ध्रुवंशी की लडकी तानिया ध्रुवंशी के साथ मेला देखने आये थे, कि माही और तानिया दोनों फूफा खेमराज के होटल के थोडा आगे खडे होकर मेला देख रहे थे.
उसी समय कुछ लडको का झूंड आया और दोनों लडकीयों के पास खडे होकर घेरा बना लिये जिससे भयभीत होकर तानिया और माही ने आवाज लगायी तो वह वहा जाकर दोनों लडकीयों का बीच बचाव कर बाहर निकाल रहा था उसी समय परस राम ध्रवु एवं उसके अन्य साथी उसे मॉ बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे धारदार वस्तू से उसके पेट के पास वार कर चोट पहुंचाये है तथा उसे घायल देखकर उसका फूफा गेंदलाल ध्रुवंशी बीच बचाव करने आया तो उसे भी परस राम ध्रवु और उसके साथीयों ने चोट पहुंचाया है।
उसे चोट होने से डॉयल 112 द्वारा जिला अस्पताल महासमुन्द ईलाज के लिये लाये थे, जहां से मेकाहारा रायपुर डॉक्टर द्वारा रेफर करने से वह रायपुर मेकाहारा नही गया और निजी अस्पताल अकाल पुरख महासमुन्द में ईलाज करवाया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.