महासमुंद : पतिं ने की पत्नी की पिटाई, बीच बचाव करने गई सास को भी लोहे के पाईप से की पिटाई, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत रमनटोला में पतिं ने पत्नी की पिटाई, बीच बचाव करने गई सास को भी लोहे के पाईप से पिटाई कर दी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
अनिता बाई लहरे ने पुलिस को बतायी कि रमनटोला में उसकी मां खेदिया बाई कोसले ग्राम धनसुली मे रहती है कि उनकी तबीयत खराब होने से उसका पति परस राम लहरे ने ग्राम धनसुली जाकर उसकी मां खेदिया बाई एवं पिता अरूण कोसले को घर लेकर आये जिसका ईलाज करवा रहे है, कि 17 फरवरी 22 के करीब 07.00 बजे उसका पति लेटा था जिसे खाना खाने के लिये बोली, तो इतने मे गुस्सा होकर क्यो मुझे उठा रहे हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुये उठकर उसे दो थप्पड मारकर गला पकड कर जमीन पर पटक दिया। तथा एक लोहे का पाईप से उसे मारने लगा जिसे उसकी मां खेदिया बाई बीच बचाव करने लगे तो उसे भी लोहे के पाईप से मार दिया, कि उसी समय उसका पिता जी भी जो बाहर बैठा था अंदर आया उसे घटना के बारे मे बताया। मारपीट करने से उसके दाहिना गाल मे चोट, पीट, कमर, कंधा में दर्द, तथा उसकी मां के बाया हाथ मे चोट लगी है।
घटना को उसके देवर उमेंद लहरे, देवरानी राधीका देखे व सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.