पिथौरा : 7 लीटर महुआ शराब जप्त.
पिथौरा पुलिस ने 17 फरवरी को दो मामलों में कुल 7 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
जिसमे ग्राम जम्हर में आरोपी दसरथ ठाकुर पिता सादराम उम्र 33 साल को उसके घर के बाहर अवैध रूप से 4000 एम. एल. महुवा शराब कीमती 800 रू. को बिक्री करने वास्ते रखे जाने पर कार्यवाही किया है.
इसी तरह ग्राम कुरूडीपा जम्हर में दौना बई भोई पति नेहरू लाल को उसके घर के बाहर से 3000 एम. एल. महुवा शराब कीमती 600 रू. को बिक्री करने वास्ते रखे मिलने पर जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही किया है.
दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें