महासमुन्द : दुकान का ताला तोड़कर 10 हजार की चोरी, मामला दर्ज... - CG Sandesh

महासमुन्द : दुकान का ताला तोड़कर 10 हजार की चोरी, मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत वार्ड न0 9 नयापारा दलदली रोड में दुकान का ताला तोड़कर 10 हजार की चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

जगत महानंद ने पुलिस को बताया कि घर मे ही जगत किराना एव जनरल स्टोर्स के नाम से दुकान खोला है, कि हर दिन की तरह 09 फरवरी 22 को रात्री करीब 10.30 बजे दुकान के सटर बंद कर ताला लगा कर तथा एक छोटा सटर मे ताला लगाना भुल गया था तथा घर जाकर खाना खाकर सो गया।

10 फरवरी 22 को सुबह करीब 09.00 बजे दुकान खोला तो देखा कि दुकान के पैसा रखने का पेटी में रखा 10,20,50,100,200 तथा 500 का नोट करीब 10000/- रूपया एवं amigo कंपनी का केलकुलेटर जिसमे काला स्लेटी कलर का बटन जिसके पिछे मे सफेद पेंट से जगत पान सेन्टर लिखा है, किमती 200 रूपये जुमला 10200/-रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा सटर को उठाकर दुकान अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें