महासमुंद : जमीन की बात को लेकर हाथ मुक्का एवं डंण्डा से की मारपीट, सिर एवं हाथ पीठ में लगी चोंट, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बेलसोण्डा में जमीन की बात को लेकर हाथ मुक्का एवं डंण्डा से की मारपीट, सिर एवं हाथ पीठ में लगी चोंट, मामला दर्ज.
किरण पारधी ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहती है, झाडू बनाने व बिक्री का काम करती है । 17 फरवरी 22 के करीब 01.30 बजे अपने घर के आंगन वह व उसकी मां केशर बाई बैठे थे, कि उसी समय पडोसी सुरजा बाई पारधी, पुष्पा बाई पारधी और बुधार सिंह पारधी तीनो आये और बोले की हमारे जमीन मे क्यो मकान बनाये हो जमीन को छोडो, तब वह बोली हम लोग पैसा देकर खरीदे है क्यो जमीन छोडेगे कहने पर सुरजा बाई तु जबान लगाती है गंदी गदी गाली देते हुये पुष्पा बाई पारधी उसके बाल को पकड कर मारने लगे तथा बुधार सिंह पारधी डंडा से एवं सुरजा बाई पत्थर से मारपीट करने लगे, जिसे उसकी मां केशर बाई बीच बचाव करने लगी तो उसे भी सुरजा बाई, पुष्पा बाई दोनो हाथ मुक्का से मारपीट किये है.
लडाई झगडा को सुनकर उसके पति बल्लू पारधी बीच बचाव किये वे लोग छोड कर भाग गये, मारपीट करने से उसके सिर में, दाहिने हाथ, पीठ में चोटे आयी है, उसकी मां की बाये हाथ ,पीठ में चोट लगी है। मारपीट को पडोस के अन्नीया पारधी, धनेश्वरी पारधी देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.