छत्तीसगढ़: लाइनमैन भर्ती परीक्षा फिर टली, बाद में घोषित की जा... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: लाइनमैन भर्ती परीक्षा फिर टली, बाद में घोषित की जाएगी नई तिथि

लाइनमैन के पदों लिए प्रस्तावित भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. इसके लिए दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 से 26 फरवरी तक होनी थी जिसे छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी द्वारा टाल दिया गया है. परीक्षा की नई तिथि बाद में घाेषित की जाएगी. यह दूसरी बार है जब यह परीक्षा टाली गई है. परिचारक (लाइन) के 3 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे. इसके लिए एक लाख 36 हजार आवेदन आए हैं.

कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुसार शारीरिक दूरी बनाए रखने की बाध्यता को देखते हुए प्रथम चरण में टेक्निकल मेरिट लिस्ट के आधार पर 3 हजार 450 आवेदकों को आमंत्रित किया गया. प्रथम चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 से 26 फरवरी तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव व रायगढ़ तथा जगदलपुर एवं अंबिकापुर में होनी थी. बताया गया, प्रशासनिक कारणों से शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है. इस परीक्षा की नई तारीख आगामी दिनों में घोषित की जाएगी. इससे पहले इस परीक्षा की तारीख 18 जनवरी से तय हुई थी. कोरोना की तीसरी लहर की वजह से उसे टाल दिया गया.

author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें