बागबाहरा : सट्टा पट्टी लिखते एक व्यक्ति गिरफ्तार.
बागबाहरा पुलिस को 18 फरवरी 0222 को मुखबिर से सूचना मिला कि यात्री प्रतिक्षालय के पास बस स्टैण्ड बागबाहरा में ट्रायसायकल में एक व्यक्ति लोगो से रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है पुलिस स्टाफ बस स्टैण्ड बागबाहरा यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुंचकर मुखबीर के बताये अनुसार एक ट्रायसायकल में बैठे व्यक्ति को सट्टी पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम दिलीप पण्डा पिता ज्ञानो पण्डा उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड नं 13 फुलवारीपारा बागबाहरा का निवासी होना बताया।
जिसके के कब्जे से 01. एक नग सट्टा पट्टी जिस पर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लगा हुआ ,02. एक नग डाट पेन ,03. नगदी रकम 380 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य धारा 4 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।