महासमुन्द : तेज रफ़्तार वाहन ने साइकल सवार को मारी ठोकर, हालत गंभीर.
महासमुन्द थाना अंतर्गत बरोण्डा चौक के पास तेज रफ़्तार वाहन ने साइकल सवार को मारी ठोकर, हालत गंभीर, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
सत्यनारायण ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई हरिनारायण सिंह ठाकुर उम्र 42 वर्ष वार्ड नं. 30, बागबाहरा रोड़, खल्लारी मंदिर के पास महासमुन्द, उसके साथ में ही निवास करता है। 15 फरवरी 2022 के लगभग सुबह 11.00 बजे उसका भाई हरिनारायण बरोण्डा चौक महासमुन्द से वापस सितली नाला की ओर अपने घर जाने मुड़ रहा था, तभी पीछे से बी.टी.आई. रोड़ से वाहन क्र. सी.जी.06एम. 0756 के चालक, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर अपने दिशा में चले रहे उसके भाई की सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे उसका भाई रोड़ पर गिर गया, जिससे उसके सिर और बदन पर चोटें आयी है। वहां पर उपस्थित व्यक्ति मोनू राजपूत व राजा होरा और अन्य व्यक्तियों ने उसके भाई को सरकारी अस्पताल लेकर गये जहां से उसे रायपुर मेकाहारा अस्पताल रिफर किया गया है, मेकाहारा अस्पताल से उसे वर्तमान में डी.के. सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके भाई के साथ हुई दुर्घटना वाहन क्र. सी.जी.06 एम. 0756 के चालक के तेज एवं लापरवाही पूर्वक चाहन के कारण घटित हुई है। उक्त दुर्घटना को मोनू राजपूत, राजा होरा तथा वहां पर उपस्थित बहुत से व्यक्ति देखे है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन ट्रक क्र0 CG 06 M 0756 का चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.