महासमुंद : मेला स्थल से मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के पास महादेव घाट में मेला स्थल से मोटर सायकल चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अनुज कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी 22 को वह अपने भतीजा को मेला घुमाने अपने मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स काला नीला कलर क्रमांक CG 06GF 1733 ग्राम कनेकेरा महादेव घाट गया था अपने मोटर सायकल को शाम करीब 06/00 बजे दुर्गा मंदिर के पास खडी कर मेला घुमने गया।
मेला घुमकर वापस 07/30 बजे दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा और अपनी मोटर सायकल को देखा खडी किये हुये जगह पर नही था तब आसपास के दुकान वालों को पूछा जो जानकारी नही होना बताये वह आसपास खोज बिन किया पता नही चला उसके इस्तेमाली मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स क्रमांक CG 06GF 1733 किमती करीबन 8000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.