आंगनवाड़ी सहायिका की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार.
जशपुर जिला सन्ना थाना आंगनवाड़ी सहायिका की हत्या के मामले में सहायिका के पति को सन्ना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
आरोपी पत्नि की हत्या कर बच्चों को लेकर फरार हो गया था । थाना सन्ना में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 21/2022 धारा 302 भा.द.वि. का मामला दर्ज है ।
जानकारी के मूताबिक प्रार्थी एतवा राम उम्र 60 साल ने दिनांक 19.02.2022 को थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी पुत्री बिमला बाई का विवाह जगुलाल राम से लगभग 10 वर्ष पूर्व हुआ था। बिमला बाई विगत 02 वर्ष से अपने पिता के घर में रहकर घरेलू कार्य के अलावा आंगनबाड़ी सहायिका का काम कर रही थी। प्रार्थी का दामाद जगुलाल राम दिनांक 17.02.2022 के शाम के समय प्रार्थी के घर आया हुआ था। प्रार्थी एवं उसकी पत्नी वैवाहिक कार्यक्रम में कहीं गये हुये थे।
रात्रि लगभग 11 बजे पड़ोस में रहने वाला युवक ने फोन कर प्रार्थी को बताया कि आपके घर में लड़ाई-झगड़ा एवं मारने-पीटने की आवाज आ रही है। सूचना मिलने पर प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ घर आकर देखा तो इसकी पुत्री का लाश खून से लथपथ पड़ा हुआ था एवं दामाद जगुलाल राम बच्चे को लेकर कहीं भाग गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सन्ना में धारा 302 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान थाना सन्ना पुलिस स्टॉफ द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर मुखबीर की सूचना पर आरोपी जगुलाल राम को ग्राम बहेरना में मिलने पर अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ में आपसी विवाद में लोहे का टंगिया, डंडा से वार कर अपनी पत्नी की हत्या करना बताया। आरोपी के ममोरंडम कथन में उक्त लोहे का टंगिया, डंडा को जप्त किया गया।
आरोपी जगुलाल राम उम्र 33 वर्ष के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 19.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की संपूर्ण विवेचना कार्यवाही में थाना सन्ना से उ.नि. चंद्रकुमार सिंगार, प्र.आर. 186 सुखनाथ भगत, आर. 26 राजकुमार मनहर, आर. 235 बूटा सिंह, म.आर. तुलसी कोसले का महत्वपूर्ण योगदान रहा।