तेन्दुकोना : कोठार में पैंरा लेने गए व्यक्ति की करंट लगने से हुई थी मौत, मामला दर्ज.
तेन्दुकोना थाना अंतर्गत ग्राम बगारपाली के एक कोठार में 27 जुलाई 2021 को करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि मृतक मांगी लाल ठाकुर देव सिंह के कोठार में पैरा लेने गया था उसी समय 25KVA का तार टूट कर पैरा में गिरा हुआ था जिसे मृतक देख नहीं पाया.
पुलिस ने बताया कि विद्युत तार में करंट प्रवाहित हो रहा था जिसके चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 25KVA ट्रांसफार्मर के कट आऊट की जांच कनिष्ठ यंत्री द्वारा किये जाने पर कट आऊट का फ्यूज किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अधिक क्षमता का लगाया गया था जिसके कारण एल टी लाईन शार्ट सर्किट होने पर भी फ्यूज नहीं कट पाया और टुटे हुए एल टी तार में करंट निरन्तर प्रवाह होते रहा.
टुटे तार के संपर्क में आने से करंट लगने के कारण मृतक मांगी लाल ठाकुर पिता केदारनाथ ठाकुर का मृत्य होना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.