पटेवा : टोल प्लॉजा में लगे सेंसर को ठोकर मारकर किया क्षतिग्र... - CG Sandesh

पटेवा : टोल प्लॉजा में लगे सेंसर को ठोकर मारकर किया क्षतिग्रस्त

पटेवा के ढांक टोल प्लॉजा में लगे सेंसर को एक वाहन द्वारा ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त करने से मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 22 को रात करीब 10 बजे ढांक टोल प्लॉजा के पास ट्रक क्र- OD-17 W-8427 का चालक शेषु प्रसाद सम्भारा पिता नागाभुषडा राव उम्र 36 साल अपने ट्रक को लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे कर रहा था, तभी टोल प्लॉजा के टोल में लगे सेंसर को ठोकर मारकर सेंसर को क्षतिग्रस्त कर दिया. जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध धारा 279 भादवि कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें