सरायपाली : अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक चालक की मौत, मामला दर्ज.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक सदानंद बगर्ती पिता देवचरण बगर्ती उम्र 28 वर्ष साकिन तोरेसिंहा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का मर्ग जांच में पाया गया कि मृतक 27 फरवरी 2021 को अपने मोटर सायकल बाक्सर वाहन से जा रहा था कि तोरेसिंहा पुल के आगे किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक सामने से मृतक को उसके मोटर सायकल सहित एक्सीडेंट कर दिया जिससे मृतक को चोटे आयी जो ईलाज दौरान डीकेएस अस्पताल रायपुर में मौत हो गया।
अज्ञात वाहन चालक आरोपी द्वारा अपराध धारा- 304(A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें