तेज रफ़्तार ने 6 लोगों की ली जान, परिवार में छाया मातम... - CG Sandesh

तेज रफ़्तार ने 6 लोगों की ली जान, परिवार में छाया मातम...

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक के बाद एक अलग-अलग जगहो में हुए सड़क हादसे 6 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक बिलासपुर के बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 6 हाईकोर्ट का कर्मचारी भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार चकरभाठा में तेज रफ्तार ट्रेलर के चपेट में आकर हाईकोर्ट कर्मी की मौत हो गई। मामले में पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।दूसरा मामला मोहतराई का है। यहां भी रफ्तार ने बाइक सवार दो युवक की जान ले ली। मिनी ट्रक की चपेट में आए दोनों की मौके पर मौत हो गई।

तीसरा मामला रतनपुर के पास का है। अज्ञात वाहन के चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज किया है।चौथा मामला लालखदान का है। यहां एक बाइक ट्रक से जा भिड़ा। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर मौत हो गई। पांचवा मामला तारबाहर क्षेत्र का है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने मजदूर को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें