महासमुन्द : जिले में चाकूबाजी की घटना, लहूलुहान हुआ व्यक्ति. - CG Sandesh

महासमुन्द : जिले में चाकूबाजी की घटना, लहूलुहान हुआ व्यक्ति.

पार्थी सनत यादव ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 22 सुभाष नगर महासमुन्द का निवासी है मजदुरी हेमाली काम करता है कि उसके पडोस मे पुरूषोत्तम चौहान भी रहता है. 20 फरवरी 22 को वह अपने काम से वापस आकर घर के पास खडा था, तभी पडोस का पुरूषोत्तम चौहान ने उसको देखकर पास आया और वे दोनो आपस मे बातचीत कर रहे थे, तब अचानक पुरूषोत्तम चौहान चिल्ला कर बात कर रहा था कि वह उसे समझाने के लिये जैसे ही उसके कालर पकड कर बोल रहा था. तभी अचानक पुरूषोत्तम चौहान का लडका आया और मेरे पिता के साथ झगडा कर रहे हो बोलकर घर से चाकू लेकर हत्या करने की नियत से आया और उसके पिताजी के साथ तुम क्यो झगडा कर रहे हो बोलकर उसके पेट में धारदार चाकु से घोब दिया है।

जिससे उसके पेट मे गंभीर चोट आई काफी खुन निकलने से वह चिल्लाया तब उसके भाई गुलाल यादव, अमर साहू तथा आस पास के लोग आये और तुरंत पुलिस को सूचना दिये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपचारी के विरुद्ध अपराध धारा 307-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें