तुमगाँव : तुम लोग कौन हो, क्यो आये हो कहकर तीन लोगो ने की जमकर पिटाई, मामला दर्ज.
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम नयापारा अछरीडी में तुम लोग कौन हो, क्यो आये हो कहकर तीन लोगो ने मारपीट कर पहुचाया चोट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
द्वारपाल जांगडे ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी 2022 को शाम के करीबन 06.30 बजे उसकी बहू नेमीन बाई के भतीजे राजू नवरंगे, कौशल नवरंगे घर घुमने चार पहिया वाहन से आये थे और परिवार से मिलकर वापस अपने वाहन से घर जा रहे थे कि पन्ना लाल के घर के पास आरोपीगण एक राय होकर तुम लोग कौन हो क्यों आये हो यहां से जाओ कहने पर मेरी बहू के भतीजे लोग हैं तुमको क्या मतलब है कहने पर आरोपीगण द्वारा गंदी गंदी मां बहन की गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे तो वह, उसकी बहू नेमीन, नाती यश जांगड़े द्वारा बचाव किये तो उसका गला को पूरन बंजारे द्वारा दबा दिये, नाती यश जागड़े को कोमल बंजारे, रज्जू पुरैना एवं पूरन बंजारे द्वारा हांथ थप्पड़ से मारपीट कर गला को दबा दिया एवं दाहिने हांथ के अंगूठा, बांए पैर के घुटना में चोट आया है एवं उसकी बहू नेमीन के दोनो गाल में मारपीट किया है मारपीट को पड़ोस के पन्ना लाल एवं हिरौंदी बाई देखे सुने हैं.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.