कोमाखान : लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार... - CG Sandesh

कोमाखान : लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

कोमाखान पुलिस को 20 फरवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पलसीपानी बैरागी पारा जाने वाला चौक के पास एक ब्यक्ति अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर लोगों को शराब पीने एवं पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा हैं पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंच कर रेड़ कार्यवाही किया गया, पीने वाले पुलिस को देखकर मौका से भाग गये । सुविधा उपलब्ध कराने वाले ब्यक्ति को पकड़ा गया । जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम लक्ष्मण गोंड़ पिता गोपनाथ गोंड़ उम्र 26 साल साकिन पलसीपानी थाना कोमाखान का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से 08 नग खाली डिस्पोजल गिलास, 09 नग महुआ शराब का खाली झिल्ली को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया ।

इसी तरह कोमाखान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक ब्यक्ति सतनामी मोहल्ला में बरगद पेड़ के नीचे अवैध रूप से लोगो को शराब पीला रहा है पुलिस की टीम सतनामी मोहल्ला गया जहां देखा कि एक ब्यक्ति बरगद पेड़ के नीचे अवैध रूप से लोगो को चटपटा पदार्थ उपलब्ध कराकर शराब पीला रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. पीने वाले ब्यक्ति भाग गये शराब पीलाने वाला ब्यक्ति पकड़ा गया जिसके कब्जे से 02 नग प्लेन देशी शराब का पौवा जिसकी शील टुटी हुई जिसमें करीब 20-20 M.L. देशी शराब भरी हुई, 02 नग फटा फल्ली का पैकेट, 02 नग डिस्पोजल गिलास, 01 नग प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी मिला पकड़े गये ब्यक्ति का नाम पूछने पर अपना नाम कांशीराम ओगरे उम्र 65 साल निवासी वार्ड नंबर 14 भिलाईदादर का बताया।

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें