खल्लारी : झोपडीनुमा चखनाठेला से अवैध पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
खल्लारी पुलिस को 20 फरवरी 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बी के बाहरा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने झोपडीनुमा चखनाठेला में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ एवं गवाह के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया। आरोपी शिवकुमार नागवंशी पिता बरनु नागवंशी उम्र 34 वर्ष साकिन बी के बाहरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक 180ML वाली देशी प्लेन पौवा शीशी में 50 शराब भरी हुई कीमती 30/- रूपये एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया है.
इसी तरह खल्लारी मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम बी के बाहरा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने झोपडीनुमा चखनाठेला में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया। आरोपी मनोज गोंड पिता दाउलाल गोंड उम्र 34 वर्ष सा. बी के बाहरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक 200ML वाली प्लास्टिक बाटल में 100 ML हाथ भटठी महुआ शराब भरी हुई कीमती 20/- रूपये एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया है.
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।