बागबाहरा : ढाबा में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कर... - CG Sandesh

बागबाहरा : ढाबा में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

बागबाहरा पुलिस को 21 फरवरी 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि सतबीर सिंग दूआ अपने ढाबा बागबाहरा में लोगों को शराब पीने-पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ को लेकर सतबीर सिंग दूआ के ढाबा पहुंचा । पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये। ढाबा में एक व्यक्ति मिला जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम सतबीर सिंग दूआ पिता इंदर सिंग दूआ उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क्र 08 गुरूद्वारा पारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया.

आरोपी सतबीर सिंग दूआ के कब्जे से एक देशी प्लेन शराब की पौवा वाली शीशी जिसमें 100 एमएल शराब भरी हुयी कीमती 40 रूपया, 03 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 फल्ली दाना पैकेट को जप्त किया गया. आरोपी का यह कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें