तुमगांव : दो मोटर सायकल की भिडत में एक की हालत गंभीर, मामला ... - CG Sandesh

तुमगांव : दो मोटर सायकल की भिडत में एक की हालत गंभीर, मामला दर्ज.

तुमगांव थाना अंतर्गत दो मोटर सायकल की भिडत में एक की हालत गंभीर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है

छगन निर्मलकर ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई का नाम गोविन्द निर्मलकर है उसका घर तुमगाँव में राम मन्दिर के पास स्थित है। 13 फरवरी 2022 दिन रविवार को शाम लगभग 07:30 बजे उसका भाई गोविन्द निर्मलकर घर से निकलकर अपने मोटरसायकल में बैठ कर स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था उसी समय भाटापारा की तरफ से मोटर सायकल क्रमांक CG 04 NG-6079 का चालक सावन यादव पिता दिलीप यादव काफी तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसके भाई गोविन्द निर्मलकर की मोटरसायकल को जोर से ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

ठोकर लगने से मोटर सायकल को स्टार्ट कर रहा उसका भाई गोविन्द वहीं गिर गया तथा उसके चेहरे में सिर से लेकर आखें एवं जबड़े में गंभीर चोटे आई है जिसे तत्काल उपचार हेतु तुमगव अस्पताल लेकर गये जहाँ उसके भाई की गंभीर स्थिति को देखते हुये मेकाहरा रायपुर ले गये वहाँ से डी.के. हास्पिटल भेजा गया जहाँ उसके भाई का ईलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मो.सा. चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें