पिथौरा : 03 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

पिथौरा : 03 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

पिथौरा पुलिस को 22 फरवरी 2022 को मुखबीर से सुचना मिली की ग्राम सराईटार में बजरंग चौक के पास एक पीपल पेड़ के नीचे एक व्यक्ति आनंद नाम का अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है पुलिस स्टाफ गवाह को साथ में लेकर घेराबंदी किया जहां बजरंग चौक के पास पीपल पेड़ के नीचे एक व्यक्ति एक पीले रंग के प्लास्टिक जरकीन लेकर खड़ा था जिसे पुछताछ करने पर अपना नाम आनंद ब्रहृमभट्ट पिता स्व. रामधीन ब्रहृमभट्ट उम्र 53 साल साकिन सराईटार थाना पिथौरा जिला महासमुंद का होना बताया.

आरोपी के कब्जे से एक पीले रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा करीब 03 लीटर देशी हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब किमती 600 रूपये को बरामद किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें