बसना : सिरको मोड के पास कार की ठोकर से स्कूटी चालक की मौत.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बलराम भालेपरिहा 24 जनवरी 2022 को शाम करीबन 04.00 बजे सिरको धान मंडी जाने के लिए अपने घर से मो0सा0 स्कूटी क्रमांक CG 06 GM 3824 में निकला था सिरको मोड के पास पहुंचा था कि वाहन कार क्रमांक CG 04 NJ 4676 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर मृतक के मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मो0सा0 चालक बलराम भालेपरिहा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये डाक्टर साहब ने चेक कर मृत्यु हो जाना बताया.
जांच पर वाहन कार क्रमांक CG 04 NJ 4676 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर पिछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से बलराम भालेपरिहा के मृत्यु होना पाया गया जांच पर अपराध धारा 304 (A) भादवि0 का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.