सरायपाली : 35 पौवा अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार.
सरायपाली पुलिस को 22 फरवरी 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम छुईपाली अंग्रेजी शराब भट्ठी में एक व्यक्ति अपने काला कलर के बैग में 02-02, 04-04 पौवा अंग्रेजी शराब खरीद कर बैग में भरकर रख रहा है जिसे वह मोटर सायकल से सहजपानी (रायगढ) ग्राम कोकडी के रास्ते ले जायेगा की प्राप्त सूचना से पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुआ, ग्राम कोकडी आम रोड पहाडी ढलान के पास एक व्यक्ति काला कलर के बैग लेकर मोटर सायकल से जाते दिखा जिसे ओवरटेक कर घेराबंदी कर मौके के गवाह के समक्ष पकडकर नाम पता पुछा जिन्होने अपना नाम डीगाम्बर बरिहा पिता पूरनलाल बरिहा उम्र 21 साल साकिन सहजपानी सारगंढ जिला रायगढ का रहने वाला बतलाया.
आरोपी के कब्जे से 1. एक काला कलर के बैग के अंदर रखे 35 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब प्रत्येक में 180,180 एमएम भरी हुई प्रत्येक पौवा पर बैंच नंबर FEB/22 B 187 लिखा है जुमला 6300 एमएल कीमती 4200 रूपये, 2. शराब परिवहन में उपयोग किये होंडा हारनेट मोटर सायकल क्रमांक OD 03 F 9160 कीमती करीबन 70,000 रूपये जुमला कीमती 74,200 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर मौके पर सील बंद किया गया ।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया जाता है।