कोमाखान : अज्ञात वाहन के ठोकर से व्यक्ति की मौत.  - CG Sandesh

कोमाखान : अज्ञात वाहन के ठोकर से व्यक्ति की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पवन कुमार कुम्हार पिता पलटू कुम्हार उम्र 50 साल साकिन बिन्द्रावन का निवासी का मर्ग जाँच किया गया.

मृतक के परिजन ने पुलिस को बताया कि मृतक 21 फरवरी के शाम लगभग 06:30 बजे चतुर राणा एवं बिसाहू राणा के साथ शौच करने नकटाबांधा तालाब के आगे नहर पुलिया के पास गये थे शौच पश्चात वापस आते समय तीनों नकटापारा जाने वाला मार्ग मेन रोड के पास पहुंचे थे कि उसी समय ग्राम नर्रा मेन रोड पीछे की ओर से आ रही अज्ञात मोटर सायकल चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आकर मृतक पवन कुमार कुम्हार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करना बताये । एक्सीडेंट से आई चोंट के कारण मृतक पवन कुमार कुम्हार का मृत्यु होना बताये ।

मर्ग जांच पर अज्ञात मोटर सायकल चालक के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मृतक पवन कुमार कुम्हार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करना घटित पाये जाने से अज्ञात मोटर सायकल के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304 (A) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें