तेन्दूकोना : चालक के लापरवाही से अनियंत्रित होकर मुर्गी वाहन... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : चालक के लापरवाही से अनियंत्रित होकर मुर्गी वाहन पल्टी, मामला दर्ज.

तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम मोंगरापाली मोंड़ के पास चालक के लापरवाही से अनियंत्रित होकर मुर्गी वाहन पल्टी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

ललित किशोर निषाद ने पुलिस को बताया कि वाहन क्र CG06GQ 5809 बोलेरो मेक्सी ट्रक का हेल्फरी कार्य करता है. 04 फरवरी 22 को उक्त वाहन के चालक विजय दास के साथ सम्हर मुर्गी फार्म मुर्गी लेने आये थे । मुर्गी फार्म से मुर्गी वाहन मे लोड कर उक्त वाहन से वापस बसना जा रहे थे वाहन CG06GQ 5809 बोलेरो मेक्सी ट्रक को चालक विजय दास चला रहा था।

वह ड्रायवर सीट के बगल मे बैठा था। कि उक्त वाहन को ड्रायवर विजय दास चलाते करीब रात्रि 11/00 बजे नया तरिया ग्राम मोंगरापाली मोंड़ के पास पहुंचे तो विजयदास द्वारा वाहन क्र CG06GQ 5809 बोलेरो मेक्सी ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अनियंत्रित होकर मोड़ मे पल्टी कर दिया।

वाहन के पल्टी होने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया मुर्गीया भी दब गये एवं उसे बांया हाथ के कलाई एवं उंगलियो मे चोट लगने से बेहोश हो गया था। वाहन चालक को कोई चोट नही लगा था। उसे वाहन 108 एम्बुलेंस से CHC बागबाहरा मे प्राथमिक उपचार बाद हायर सेंटर मेकाहारा अस्पताल रायपुर मे छोड़े बाद में उसके घर वाले उसे होरिजन हास्पिटल रायपुर लेकर गये भर्ती किये। जहां दिनांक 04.02.22 से 21.02.22 तक उसका उपचार चला है। ईलाज के दौरान उसके बाये हाथ के चार ऊंगलियो को डांक्टर द्वारा काटा गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विजय दास चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC, 338-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें