चलती ट्रक के टायर फटने से लगी आग, मचा हड़कंप… - CG Sandesh

चलती ट्रक के टायर फटने से लगी आग, मचा हड़कंप…

जिले के पेंड्रा नगर दुर्गा चौक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई और कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रक चालक मध्यप्रदेश से गिट्टी लेकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम भाड़ी जा रहा था। तभी पेंड्रा दुर्गा चौक के पास अचानक ट्रक का टायर फट गया। तेज रफ्तार ट्रक के टायरों के बीच घर्षण के चलते टायर में आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बढ़ती आग की लपटों को देखते हुए आसपास के लोगों ने फायर बिग्रेड को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के दौरान मार्ग में कई घंटों तक जाम लगा रहा। हालांकि घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।


अन्य सम्बंधित खबरें