पटेवा : गाड़ी में चाबी छोड़कर ढाबे में खाने गया व्यक्ति, गाड़ी लेकर भागा चोर.
पटेवा अंतर्गत यूपी बलिया ढाबा के सामने गाड़ी में चाबी छोड़कर ढाबे में खाने गया व्यक्ति, गाड़ी लेकर भागा चोर, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
कुलेश्वर ध्रुव ने पुलिस को बताया कि हेमाली काम करता है । ग्राम बनपचरी पटेवा में उसका ससुराल है, अपने ससुराल में उसका हमेशा आना जाना रहता है । आज से करीब 04-05 माह पूर्व ग्राम मुनगासेर निवासी दिनेश से HF डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG 22 R 2839 को 40,000 रूपये में खरीदा था । 21 फरवरी 2022 को वह अपने ससुराल बनपचरी आया था और दोपहर करीब 12/00 बजे हाईवे किनारे यूपी बलिया ढाबा के सामने अपनी मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG 22 R 2839 खड़ी करके ढाबा में खाना खाने बैठा था । मोटर सायकल से चाबी निकालना भूल गया था । वह ढाबा में खाना खा रहा था उसी समय ग्राम बनपचरी का भूपेन्द्र कुम्भकार ढाबा के पास आया, जिसे वह ससुराल आना जाना करता है इस कारण जानता पहचानता है ।
भूपेन्द्र कुम्भकार ढाबा के सामने खड़ी उसकी मोटर सायकल को चालू कर भाग रहा था, वह उसे मोटर सायकल ले जाते देखकर ढाबा से बाहर निकल कर आवाज लगाया फिर भी वह नही रूका और उसकी मोटर सायकल को चोरी कर भाग गया । वह उनके घर जाकर भूपेन्द्र कुम्भकार का पता किया, घर में नही मिला । भूपेन्द्र कुम्भकार उसकी मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG 22 R 2839 कीमती करीबन 40,000 रूपये को चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने भूपेन्द्र कुम्भकार के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.