खल्लारी : सुमो वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक की मौत, दो... - CG Sandesh

खल्लारी : सुमो वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक की मौत, दो घायल.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नटराज नेताम पिता दुकालु नेताम उम्र 26 वर्ष साल साकिन संतोषीनगर भीमखोज थाना खल्लारी जिला महासमुंद का मर्ग जांच किया ।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मृतक की मां शांति बाई नेताम, भाई त्रिशुल नेताम के कथन के आधार पर पाया गया कि 18 फरवरी 22 के रात्रि करीबन 10.00 बजे मृतक नटराज नेताम अपने मो.सा. होण्डा SP साईन क्रमांक CG 06 GV 5845 से अपनी मां शांति बाई नेताम, भाई विक्रम नेताम को बिठाकर रायपुर से वापस भीमखोज आ रहा था कि NH 353 रोड ग्राम कोसरंगी के पास सामने से आ रही सुमो वाहन क्रमांक CG 04 HA 4893 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे नटराज नेताम के सिर,चेहरा व शांति बाई नेताम के कमर, पैर एवं विक्रम नेताम के पैर में चोंट लगने से उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले गये जहां 19 फरवरी 2022 को ईलाज के दौरान नटराज नेताम का मृत्यु हो गया.

मर्ग जांच पर वाहन सुमो क्रमांक क्रमांक CG 04 HA 4893 के चालक का कृत्य अपराध धारा 279, 337, 304 A भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें