तुमगांव : विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ़्तार बाइक ने मारी टक्कर, मामला दर्ज.
थाना तुमगांव अंतर्गत जानकी मंदिर बोरिंग के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ़्तार बाइक ने मारी टक्कर, मामला दर्ज किया गया है.
सावन यादव ने पुलिस को बताया कि 13 फरवरी 2022 को अपना निजी काम पिथौरा से निपटाकर अपने मोटर सायकल क्र. CG 04 NJ 6079 से घर लौट रहा था। शाम को लगभग 07:25 बजे वह जैसे ही श्रीराम जानकी मंदिर बोरिंग के पास कुमार साहू के घर के सामने पहुंचा था कि सामने से गोविन्द निर्मलकर द्वारा नशे की हालत में अपने मोटर सायकल CG 04 HP 2883 को लहराते आ रहा था जिसे देखकर वह अपने मोटर सायकल को साईड में खड़ा किया इतने में विपरीत दिशा से गोविन्द निर्मलकर द्वारा उसके वाहन को ठोकर मारा जिससे वह अपने वाहन सहित नाली में गिर गया जिससे उसके सिर पर आंख के ऊपर गंभीर चोंट आयी है एवं ठोकर मारने तथा नाली में गिरने से उसका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कुछ देर बाद मोहल्लेवासी शिव निर्मलकर, नेहरू साहू उर्फ गोलू, महेश्वर धीवर उर्फ सोनू, राजेश्वर साहू उर्फ छोटू एवं अन्य मोहल्लावासी की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपी मोटर सायकल क्रमाकं CG 04 HP 2883 के चालक द्वारा प्रथम दृष्टया अपराध धारा 279,337 ताहि. का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।