बसना : मेदनीपुर से 04 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : मेदनीपुर से 04 लीटर महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस को 23 फरवरी 2022 को भ्रमण के दौरान सूचना मिला कि ग्राम मेदनीपुर में घनश्याम सोना नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब रखा है पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर घनश्याम सोना को तलब किया जो उपस्थित आया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम घनश्याम सोना पिता स्व0 बालमुकुंद सोना उम्र 40 साल निवासी मेदनीपुर थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला बताया । आरोपी के कब्जे से एक 05 लीटर वाली हरे रंग की प्लास्टिक जरिकेन अंदर भरा हुआ करीबन 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800/- रूपये को अपने घर से निकालकर पेश किया । आरेापी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34 (A) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

इसी तरह बसना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कपसाखुंटा में अरूण यादव अपने मुर्गा दुकान के बाजु में आम जगह पर लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलप्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम कपसाखुंटा गया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम अरूण यादव पिता भुरूलाल यादव उम्र 25 साल निवासी कपसाखुंटा थाना बसना जिला महासमुंद बताया. अरूण यादव के कब्जे से दो नग 180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में 50, 50 एमएल भरी देशी प्लेन शराब जुमला 100 एमएल कीमती 50 रूपये जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 36सी आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें