महासमुंद : चखना ठेला के पास लोगो को शराब पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
महासमुंद पुलिस को 23 फरवरी 22 को मुखबीर से सूचना मिला की नयापारा किशन ध्रुव के चखना ठेला के पास अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम घटना स्थल किशन ध्रुव के चखना ठेला नयापारा महासमुन्द के पास गये जहां पर आरोपी अजय गायकवाड लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर अपना नाम अजय गायकवाड पिता ज्ञान लाल गायकवाड उम्र 30 साल साकिन बरोण्डा बाजार वार्ड न0 12 थाना जिला महासमुन्द (छ0ग0) का रहने वाला बताया.
आरोपी अजय गायकवाड के पेश करने पर एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
महासमुंद पुलिस को 23 फरवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी के घर के पिछे स्वीपर कालोनी महासमुन्द में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है पुलिस की टीम आरोपी के घर के पिछे स्वीपर कालोनी महासमुन्द में दबिश देकर पकडे जो अपने घर के पीछे में अवैध रूप से शराब रखना बताया.
जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम गिरधारी केसरवानी पिता कल्लुमल उम्र 60 साल निवासी वार्ड नं 25 स्वीपर कालोनी थाना जिला महासमुन्द का रहने वाला बताये। संदेही गिरधारी केसरवानी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 33 पौवा देशी प्लने शराब प्रत्येक शिशी में 180-180 ML शराब भरी हुई जुमला 5940 ML किमती 26402 रूपये रखे मिला. संदेही गिरधारी केसरवानी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।