सरायपाली : 05 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ युवक गिरफ्तार.
सरायपाली पुलिस को 23 पुलिस 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि पदमपुर की ओर से बिना नंबर की काले रंग की स्पेलेण्डर प्रो मोटर सायकल जिसके पीछे नंबर प्लेट में महाकाल लिखा है एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा परिवहन करते सरसीवा की ओर जाने वाला है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर रवाना होकर सरसीवा रोड ग्राम बालसी भट्ठी मोड के पास पहुंचकर घेराबंदी किये। कुछ समय पश्चात सरायपाली की ओर से एक काले रंग की बिना नंबर की स्पेलेण्डर प्रो मोटर सायकल आया जिसे घेराबंदी कर रोका गया जिसके चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रेमलाल कहरा पिता तुलसी राम कहरा उम्र 29 वर्ष सा0 वार्ड नं0 25 भाठापारा, चर्च के पास जांजगीर जिला जांजगीर चांपा(छ.ग.) का रहने वाला बताया.
आरोपी के कब्जे से 01.भूरे रंग के टेप से टेपिंग किया गया 05 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 05 kg कीमती करीबन 1,00,000 रू., 2. गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन बिना नंबर स्पेलेण्डर प्रो मोटर सायकल कीमती करीबन 20,000 रू. 03. नगदी रकम 500 रूपये, 04. आधार कार्ड की छायाप्रति एक नग, 05. धारा 50 NDPS Act का नोटिस 01 प्रति, 01 प्रति कुल जुमला कीमती 1,20,500 रू0 को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी प्रेमलाल कहरा का कृत्य अपराध धारा 20(b) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाये जाने अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।