पिथौरा : 03 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.
पिथौरा पुलिस को 23 फरवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम चिखली का चैन कुमार भोई अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब रखा है पुलिस स्टाफ चैनकुमार भोई के घर सामने पहुंचकर चैनकुमार भोई को तलब कर अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर अपने घर अंदर से एक सफेद रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में करीब 03 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 600 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
इसी तरह पिथौरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम चिखली में ताराचंद बरिहा अपने घर के सामने परछी में लोगों को बिठाकर शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहे है पुलिस की टीम मौका में पहुंचकर घेराबंदी कर पकडा गया शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भाग गये आरोपी ताराचंद बरिहा पिता रतिराम बरिहा उम्र 32 वर्ष निवासी चिखली थाना पिथौरा जिला महासमुंद के कब्जे से 06 नग सफेद रंग झिल्ली पाऊच, 06 नग डिस्पोजल गिलास गवाहों के समक्ष जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।