बागबाहरा : बाजार से सामान लेकर जा रही महिला को बाइक ने मारी ... - CG Sandesh

बागबाहरा : बाजार से सामान लेकर जा रही महिला को बाइक ने मारी ठोकर.

बागबाहरा अंतर्गत एक्सीस बैंक के पास बाजार से सामान लेकर जा रही महिला को बाइक ने मारी ठोकर, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

चेतन पाण्डेय ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी 2022 के दोपहर 02.30 बजे उसकी पत्नी पंकजनी पाण्डेय उम्र 47 वर्ष बाजार से सामान खरीदने के बाद पैदल अपने घर जा रही थी कि जैसे ही एक्सीस बैंक बागबाहरा के पास पहूंची थी कि सामने से आ रही मो0सा0 पैशन क्र CG 06 GS 4694 के चालक द्वारा अपनी मो0सा0 को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसकी पत्नी पंकजनी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया ।

एक्सीडेंट करने से उसकी पत्नी को सिर, जबड़ा एवं शरीर के विभिन्न जगहो पर चोंटे आयी जिसे आसपास के लोगो द्वारा सीएचसी बागबाहरा में ईलाज हेतु भर्ती कराये । घटना की सुचना मिलने पर वह तुरंत सीएचसी बागबाहरा गया देखा तो उसकी पत्नी को काफी चोंटे लगी थी एवं बेहोश पड़ी थी जिसे डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार बाद रिफर कर दिया गया जिसे सोहम अस्पताल महासमुंद में भर्ती कर ईलाज चल रहा है।

मो0सा0 क्र CG 06 GS 4694 के चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसकी पत्नी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया है। घटना को आसपास के लोगो द्वारा देखे एवं ईलाज हेतु सीएचसी बागबाहरा में भर्ती कराये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मो0सा0 चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें