जनप्रतिनिधियों ने जनपद सीईओ पर लगाया यह आरोप, जनपद में बवाल.... - CG Sandesh

जनप्रतिनिधियों ने जनपद सीईओ पर लगाया यह आरोप, जनपद में बवाल...

जशपुर जिले के दुलदुला जनपद में जनप्रतिनिधियों ने जनपद सीईओ पर आरोप लगाया है की दुलदुला जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी 30 ग्राम पंचायतों में टेप नल लगाने का ठेका दुलदुला ग्राम पंचायत के उपसरपंच को दे दिया गया है और अघोषित ठेकेदार ने टेप नल लगाने का काम भी शुरू कर दिया.

जनपद अध्यक्ष और जनपद के सदस्यों का सीधा आरोप है कि जनपद सीईओ द्वारा किसी व्यक्ति विशेष को आर्थिक फायदा पहुंचाने के लिए टैप नल के लगभग साढ़े 3 करोड़ के कार्य का ठेका दे दिया गया और इसकी जानकारी न तो जनपद के सदस्यों को दी गयी न पंचायत के सरपंचों या वार्ड पंचों को. उंन्हे इस बात की जानकारी मंगलवार को मिली जब पंचायतों में बगैर किसी कार्यादेश और पंचायतों के सूचना या अधिकृत जानकारी के टैप नल लगाना शुरू कर दिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें