बसना : पुल के पास अनियंत्रित होकर मोटर सायकल से गिरने से 1 की मौत, 3 गंभीर.
बसना थाना अंतर्गत 23 फरवरी को रात करीबन 10 बजे चार लोग शादी कार्यक्रम से वापस आ रहे थे कि तभी अचानक परसकोल चौक पुल के पास मोटर साइकल अनियंत्रित होकर गिर गयी. जिससे एक की मौत हो गई और तीन लोगो का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
अरूण बारिक ने पुलिस को बताया कि 23 फरवरी 2022 के शाम 04.00 बजे ग्राम खुटलीडीह ओडिसा के लिए वह और नयन भोई, कौशिक भोई, विवेक प्रधान सभी एक मोटर सायकल प्लेटीना क्रमांक CG 06 GB 6233 ब्लेक नीला कलर मे बैठकर शादी में सम्मिलित होने गये थे जो कि वाहन कौशिक भोई वापसी शादी से आते समय चला रहा था और उसके पिछे सूचक का जीजा नयन भोई, तीसरे नंबर पर सूचक अरूण बारिक एवं चौथे नंबर पर विवेक प्रधान बैठा था कि परसकोल चौक पुलिया के पास पहुंचे थे कि कौशिक भोई मो0सा0 को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेंट होकर गिरने से कौशिक भोई के सिर मे चोंट आया, नयन भोई के सिर मे गंभीर चोंट आया, विवेक प्रधान को दांये पैर मे चोंट आया और प्रार्थी /सूचक को दाढी, बांये हाथ के कलाई व गाल मे चोंट आया जिसे सभी को ईलाज हेतु 108 वाहन से सीएचसी बसना लाये थे.
कौशिक भोई को गंभीर चोंट लगने से सीएचसी बसना से रायपुर रिफर किया गया है व नयन भोई को सिर में गंभीर चोंट लगने से डाक्टर द्वारा मौत होना बताये है एवं प्रार्थी / सूचक अरूण बारिक एवं विवेक प्रधान को साधारण चोंट आई है कि प्रार्थी /सूचक अरूण बारिक पिता सुरेश बारिक उम्र 20 साल साकिन आरंगी थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 कि रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया । जांच पर वाहन मो0सा0 क्रमांक प्लेटीना क्रमांक CG 06 GB 6233 के चालक कौशिक भोई द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से नयन भोई का मृत्यु होना पाया गया जांच पर अपराध धारा 279, 337, 304 (A) भादवि0 का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.