महासमुंद : तेज रफ़्तार ट्रक ने मोटर साइकल को मारी ठोकर, वाहन क्षतिग्रस्त.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम खैरा चौक में तेज रफ़्तार ट्रक ने मोटर साइकल को मारी ठोकर, वाहन क्षतिग्रस्त जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
हरिश चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि 24 फरवरी 22 के सुबह 08 बजे वह अपनी मो0सा0 हिरो पेशन प्रो क्र0 CG 04 MX 1990 में ग्राम खैरा चौक आया और मो0सा0 खड़ी कर मार्निंग वाक पर लभरा की ओर चला गया जहां से करीब 08.30 बजे वापस आकर राजा चाय दुकान में चाय पी रहा था उसी समय NH353 बागबाहरा की ओर से ट्रक क्र0 RJ 11 GB 4542 का चालक अपनी ट्रक को काफी तेजी से लापरवाहीपूर्वक चलाते आकर राजा चाय दुकान के पास खड़ी उसकी मो0सा0 को पीछे से जोरदार ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे उसकी मो0सा0 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है तथा पास में खड़ी और तीन चार गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गया है जिसका नम्बर मुझे मालूम नहीं है तथा टिकेश्वर नामक एक व्यक्ति अपने मो0सा0 से डिवाइडर क्रास कर ग्राम खैरा की ओर जाने मुड़ रहा था उसे भी उक्त ट्रक चालक द्वारा ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर चोट पहुंचाया है जिसे एम्बुलेंस से सोहम हास्पिटल महासमुंद ईलाज के लिए ले गये है। घटना को राजा चंद्राकर, कमल ध्रुव, एवं केवल पटेल ने देखा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.