बागबाहरा : आरटीओ बेरियर के पास सट्टा पट्टी लिखते एक गिरफ्तार.
बागबाहरा पुलिस को 24 फरवरी 0222 को मुखबिर से सूचना मिला कि खोपली पडाव आरटीओ बेरियर के पास एक व्यक्ति लोगो को रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है पुलिस की टीम खोपली पडाव आरटीओ बेरियर के पास पहुंचकर पान ठेला में बैठे एक व्यक्ति को सट्टी पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम पवन कुमार रात्रे पिता भुवन लाल रात्रे उम्र 28 वर्ष साकिन मौलीमुड़ा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का निवासी होना बताया।
जिसके के कब्जे से 01. एक नग सट्टा पट्टी जिस पर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लगा हुआ ,02. एक नग डाट पेन ,03. नगदी रकम 470 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य धारा 4 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें