सांकरा : पुलिया के नीचे अवैध महुआ शराब पिलाने पर कार्यवाही. - CG Sandesh

सांकरा : पुलिया के नीचे अवैध महुआ शराब पिलाने पर कार्यवाही.

सांकरा पुलिस को 24 फरवरी 2022 को मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम बिजेपुर जाने के रास्ता दी NH 53 रोड पुलिया के नीचे एक आदमी अवैध रूप से महुआ शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर गये जहां पुलिस वालों को देखकर पीने वाले भाग गये शराब पिलाने वाला व्यक्ति पकडा गया जिसका नाम पूछने पर अपना नाम अतुल गुप्ता पिता जगन्नाथ गुप्ता उम्र 22 साल साकिन श्यामनगर सांकरा थाना सांकरा जिला महासमुन्द छ0ग0 का होना बताया।

जिसके कब्जे से 06 नग खाली पानी पाउच, 04 नग डिस्पोजल गिलास, 04 नग खाली झिल्ली का पैकेट को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें