पिथौरा : सरगतोरा से 10 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पिथौरा : सरगतोरा से 10 लीटर महुआ शराब जप्त.

पिथौरा पुलिस को 24 फरवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि गाम सरगतोरा में धरम सिंह बरिहा अपने घर के सामने अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब रखा है बिक्री कर रहा है पुलिस की टीम धरम सिंह बरिहा के घर के सामने पहुंचकर धरम सिंह बरिहा को तलब किया मुखबीर सूचना से अवगत कराकर अवैध महुआ शराब रखने बिक्री करने के संबंध में पूछताछ किया पूछताछ करने पर अपना नाम धरम सिंह बरिहा पिता दसरू बरिहा उम्र 55 साल साकिन सरगतोरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से एक 10 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरा हुआ करीब 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को जप्त किया गया है.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें