तेन्दूकोना : घर के सामने रखी मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज.
तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम घोंच में घर के सामने से मोटर सायकल चोरी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
विरेन्द्र साहू ने पुलिस को बताया कि खेती किसानी का काम करता है. 17 फरवरी 2022 को रात्रि 10:30 बजे वह अपने घर के सामने मोटर सायकल होण्डा साइन क्रमांक CG06GA7270 को घर के बाहर रखा था एवं मोटर सायकल के चाबी को गाड़ी के डिक्की में रख दिया था।
गाड़ी को लॉक नहीं किया था रात्रि में करीब 09 बजे खाना खाकर अपने घर का ताला लगाकर सहपरिवार घर में सो गये थे 18 फरवरी 2022 के 03:25 बजे वह जब लघुशंका के लिए उठा तो देखा उसका मोटर सायकल होण्डा साइन क्रमांक CG06GA7270 जहां पर खड़ा किया था वहां पर नहीं था आसपास खोजबीन किया नहीं मिला। किसी अज्ञात चोर द्वारा उसके मोटर सायकल होण्डा साइन क्रमांक CG06GA7270 को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.