खल्लारी : ट्रेक्टर और पीकप वाहन आपस में भिड़े.
खल्लारी थाना अंतर्गत NH 353 रोड कोसरंगी के पास ट्रेक्टर और पीकप वाहन आपस में भिड़े, जिसपर मामला दर्ज किया है.
सुप्रा नायक ने पुलिस को बताया कि चिनीमिलपाडा भवानीपटना जिला कालाहांडी उडिसा में रहता है । वर्तमान में उडिसा बलांगीर के विद्याधर साहू के वाहन पीकप OD 03 S 4404 मे ड्रायवरी का काम करता है 12 फरवरी 2022 को सिमगांव छत्तीसगढ से पनीर लोड कर भवानीपटना उडिसा को जा रहा था। करीबन शाम करीबन 07/30 बजे NH 353 रोड कोसरंगी मुडमार मोड पर जैसे ही पहुंचा था की विपरित दिशा कोसरंगी तरफ से आ रही लाल रंग ट्रेक्टर माडल 275 महिन्द्रा क्रमांक CG 06 E 5886 का चालक अचानक लापरवाही पुर्वक बिना कोई संकेत के ट्रेक्टर को मोड दिया जिससे उसकी पीकप ट्रेक्टर से जा टकराया एक्सीडेन्ट से उसे कोई चोंट नही आई उसके पीकप वाहन के सामने बोनेट एवं बांये साईड का सामने चक्का क्षतिग्रस्त हुआ है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.