घर घूंसकर युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर की पिटाई, बचाने ... - CG Sandesh

घर घूंसकर युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर की पिटाई, बचाने आई बहन से भी की मारपीट

जशपुर जिले के मनोरा चौकी क्षेत्र से युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोपी घर घूंसकर युवती से छेड़छाड़ करने लगा और विरोध करने पर उसने मारपीट की. बीच-बचाव करने आयी छोटी बहन के साथ भी आरोपी ने मारपीट की.

युवती ने इस मामले में गुरुवार को शिकायत की थी. शिकायत में युवती ने बताया कि वह गुरुवार की शाम 4 बजे घर के कमरे में थी. इसी दौरान डड़गांव निवासी मो. शाहिद अंसारी अचानक घर में घुस गया और उसे छेड़ने लगा. युवती ने बताया कि जब उसने युवक को मना किया तो उसने पहले गाली दी फिर उसे पीटने लगा. मारपीट के बाद युवती चिल्लाने लगी, तब उसकी छोटी बहन बीच-बचाव करने आई थी. बताया जा रहा है कि जब युवती के बहन ने बीच बचाव किया तो युवक ने उसे भी मारा. इसके बाद पीड़ित युवती का पर्स उठाकर घर से भाग गया था. घटना के बाद पीड़ित युवती ने पूरे मामले में शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के गांव में दबिश देकर युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें