बसना : नकली पिस्तौल दिखाकर किसान से लुटे 49 हजार. - CG Sandesh

बसना : नकली पिस्तौल दिखाकर किसान से लुटे 49 हजार.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम परसकोल में नकली पिस्तौल दिखाकर किसान से 49 हजार रूपये लूटकर भागा अज्ञात, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

सेतकुमार साहू ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी 2022 को वह अपने सायकल से पैसा निकालने हेतु जिला सहकारी बैंक बसना आया था एवं वह अपने खाते से धान का पैसा 49,000/- रूपये जिसमें 100, 100 रूपये का नोट था निकाला एवं नोट को एक सफेद टावेल में लपेटकर सफेद प्लास्टिक थैले में रखा साथ में पास बुक को भी थैले मे रखा था थैले को सायकल के हैण्डल में टांगकर अपने घर वापस जा रहा था कि उसके गांव के पास ही मंदिर तालाब के मेड उपर रोड से जा रहा था कि करीबन 01.00 बजे दिन शिव मंदिर के आगे कुछ ही दूर में पहुंचा था कि एक व्यक्ति एक हरां रंग का होण्डा डिलक्स ईको मोटर सायकल में बैठा था.

वह जैसे ही पास में पहुंचा था उसके सायकल के हैण्डल को पकड लिया एवं थैला को खींचने लगा जिसका वह विरोध किया एवं दोनो में खींचातानी होने लगा इसी दौरान जेब से एक नकली पिस्तौलनुमा सामान निकालकर डराने लगा वह देखकर समझ गया कि पिस्तौल नकली है इसी दौरान उसके सायकल के हैण्डल में टांगे हुए नोटो का थैला को झटका से खींच लिया एवं मोटर सायकल में बैठकर स्टार्ट किया जिससे वह भी दौडकर चाबी को खींचा जिससे चाबी खींचा गया परन्तु मोटर सायकल बंद नही हुआ एवं उसका पैसा, पास बुक को लेकर तेजी से मोटर सायकल में भाग गया । उक्त व्यक्ति एक सफेद गमछा जिसमें काला छींटदार है को सिर एवं चेहरे मे बांधा था एवं गमछा शरीर मे भी झूल रहा था जिससे उसका शर्ट को ठीक से नही देख पाया एवं तेजी से भागने के कारण मोटर सायकल का नंबर भी नही देख पाया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पुरूष के विरुद्ध अपराध धारा 341-IPC, 392-IPC  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें