महासमुन्द : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, पति पत्नी घायल.
महासमुन्द थाना अंतर्गत खुशी ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, पति पत्नी घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
कृष्ण कुमार निर्मलकर ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी 22 को रात्री 10/00 बजे उसकी बहन ओमीन बाई निर्मलकर तथा दामांद रामायाण सिंग निर्मलकर तुमगांव में पारिवारीक शादी कार्यक्रम के बाद उसकी मोटर सायकल TVS एक्सल क्रमांक CG06GS 2884 को लेकर रायपुर जा रहे थे, कि खुशी ढाबा के पास ग्राम घोडारी में किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा उसकी बहन दामांद को अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये एक्सीडेन्ट कर दिया ।
एक्सीडेन्ट से उसकी बहन ओमीन बाई निर्मलकर को बांया पैर, छाती में चोट आयी है तथा दामांद रामयाण सिंग निर्मलकर को सिर, हाथ पैर में काफी जगह चोटे आयी है. जिसके ईलाज हेतु 19 फरवरी 22 को ही रात्री में सोहम अस्पताल महासमुन्द में भर्ती कराये थे, जिसकी जानकारी उसे मिलने पर सोहम अस्पताल महासमुन्द गया जहां उसकी बहन एवं दामांद का इलाज चल रहा है। किसी अज्ञात वाहन के द्वारा उसकी बहन दामांद को एक्सीडेन्ट कर चोट पहुंचा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.